चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष होंगे जनरल बिपिन रावत, बीएस धनोआ की लेंगे जगह

Thursday, Sep 26, 2019 - 07:46 PM (IST)

नई दिल्लीः सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, इस महीने सेवानिवृत्त हो रहे वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ से चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष का प्रभार शुक्रवार को प्राप्त कर सकते हैं।

चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) में सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख शामिल हैं और इसके सबसे वरिष्ठ सदस्य को अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘वायु सेना प्रमुख सीओएससी के प्रमुख का प्रभार शुक्रवार को सेना प्रमुख को सौंपेंगे।''

सेना प्रमुख 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने 31 दिसंबर, 2016 को सेना प्रमुख का पद संभाला था। एयर चीफ मार्शल धनोआ ने 29 मई को नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा से सीओएससी के अध्यक्ष का प्रभार हासिल किया था।

Yaspal

Advertising