''जिस इमारत में हुई थी नेहरू की शादी, उसे किया जा रहा नष्ट''

Thursday, Apr 05, 2018 - 10:55 AM (IST)

नई दिल्ली: पुरानी दिल्ली की 100 साल से ज्यादा पुरानी इमारत हकसर हवेली जहां देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की कमला नेहरू से शादी हुई थी, वह बिल्डरों द्वारा नष्ट किए जाने के कगार पर है। दिल्ली हाईकोर्ट को आज यह जानकारी दी गई। याचिकाकर्त्ता कुसुम सहगल की तरफ से पेश हुए वकील एम. कयूमुद्दीन द्वारा अदालत के समक्ष यह मामला उठाया गया। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध विरासत संपत्ति में अवैध निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने अदालत के समक्ष वहां चल रहे निर्माण कार्य की कुछ तस्वीरें भी पेश कीं। इस पर फौरन संज्ञान लेते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर की पीठ ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त और पुलिस अधिकारियों समेत अधिकारियों को आज ही संपत्ति का निरीक्षण करने का आदेश दिया।

Seema Sharma

Advertising