नहीं देख होगा ऐसा पहले कभी, दुल्हन का हुआ खास अंदाज में स्वागत...वीडियो वायरल

Sunday, May 09, 2021 - 04:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अपनी शादी को लेकर हर लड़की का अलग ही सपना होता। हर लड़की चाहती है कि शादी में कुछ ऐसा स्पेशल हो जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें। ऐसे में अगर घरवाले लड़की के लिए कुछ खास करें तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता और वो फीलिंग कुछ अलग ही होती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो जिसे देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल लड़की का स्वागत इतना ग्रेंड हुआ कि हर कोई चहेगा उसके लिे भी कुछ ऐसा हो।

 

वीडियो को gostudyiqraa नाम के किसी यूजर ने शेयर किया और उसके साथ कैप्शन दी-‘यह हर लड़की का सपना होता है।' वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक घर के सामने  दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं और उनके साथ काफी लोग हैं। घर की सजावट काफी रॉयल तरीके से की गई है। जैसे ही दुल्हन घर में एंट्री करती है तभी इतनी जबरदस्त तरीके से आतिशबाजी होने लगती है कि सब तरफ रोशनी ही रोशनी हो जाती है। लोग इस वीडियो को काफी पंसद कर रहे हैं। कई लोग तो कह रहे हैं कि अगर आपने कभी WWE की फाइट देखी होगी तो आपको भी वही सीन याद आ जाएगा। ऐसा लग रहा है कि WWE की फाइट के पहले अंडरटेकर की एंट्री होने वाली है। इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

Seema Sharma

Advertising