दुल्हन ने दूल्हे को स्कूटी पर बैठाकर स्टेज पर मारी ग्रैंड एंट्री, देखते रह गए लोग

Tuesday, Dec 14, 2021 - 03:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आजकल शादियों का सीजन चल रहा है और लोग इसे यादगार बनाने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला फिरोजाबाद में। जहां एक दुल्हन ने स्कूटी पर दूल्हे को बैठाकर जयमाला वाली जगह पर ग्रैंड एंट्री मारी। वहां मौजूद लोगों ने फूलों की बारिश करके दूल्हा-दुल्हन का स्वागत किया। रामपुर गांव में एक दुल्हन स्कूटी पर दूल्हे को बैठाकर जयमाला पांडाल में पहुंची तो लोगों ने जोर-जोर से तालियां बजानी शुरू कर दीं। जयमाला का समय हो रहा था और सभी दूल्हा-दुल्हन का इंतजार कर रहे थे।

आजकल वैसे भी लड़की की बहनें और भाई फूलों की चादर की छांव में दुल्हन को लाते हैं तो ऐसे में सभी की यही उम्मीद थी कि दुल्हन आती ही होगी। लेकिन तभी दुल्हन ने स्कूटी पर धमाकेदार एंट्री की जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। दुल्हन के साथ स्कूटी पर पीछे दूल्हा भी बैठा हुआ था।

 दुल्हन अपने दूल्हे को बैठाकर खुद स्कूटी चलाकर जयमाला स्टेज तक पहुंची। राहुल की शादी दिल्ली के शाहदरा की काजल के साथ हुई है। राहुल और काजल पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे। वहीं दूल्हे को लेकर पहुंची दुल्हन की गांववालों और रिश्तेदारों ने जमकर प्रशंसा की। वहीं दुल्हन काजल ने कहा कि वो अपनी शादी यादगार बनाना चाहती थी इसलिए खुद अपने पति को स्कूटी पर बिठाकर जयमाला के लिए स्टेज पर लेकर गई। काजल ने कहा कि आज के जमाने की लड़कियां किसी से कम नहीं हैं।

Seema Sharma

Advertising