सुहागरात पर दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, लड़की की इस हरकत से उड़े ससुरालवालों के होश

Thursday, Feb 22, 2024 - 11:37 AM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। घर में खुशियों का माहौल था। बेटे की शादी के बाद से ही लोग प्रसन्न थे, गांव के लोग भी नवदंपती को बधाई देने के लिए घर आ रहे थे। एकदम ऐसी घटना घटी, जिसे देख घर वाले हैरान हो गए। जानते हैं कि क्या है पूरा मामला-

बता दें कि यह मामला उत्तर प्रदेश के किशनी थाना के कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। घर में नई बहू के आने से खुशियों का माहौल था। लेकिन अचानक शाम को बहू के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। जब उसके घरवाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो पता चला कि उनकी बहू को असहनीय दर्द प्रसव पीड़ा हो रही थी। इसके बाद गर्भवती को जिला महिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बहू ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। 

महिला समाजसेवी ने सुलझाया मामला-

बच्चे के जन्म के बाद पति और ससुराल वालों ने हंगामा शुरू किया। घरवालों ने बहू को साथ रखने से मना कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर महिला समाजसेवी आराधना गुप्ता अस्पताल पहुंची, जहां उन्होंने दूल्हे और परिजन को समझाकर बहू को साथ रखने के लिए तैयार किया। बातचीत में यह भी उनकी नई नवेली बहू उनकी बड़ी बहू की छोटी बहन है। यानी दूल्हे के बड़े भाई की साली है। 

दूल्हे ने किया प्रेम संबंध का खुलासा-

दूल्हे ने बताया कि शादी से पहले ही दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। यह बात उसे पता था कि लड़की के पेट में उसी का बच्चा है। इसीलिए आनन फानन शादी की। पूरी बात सामने आने के बाद घरवाले बच्चे और प्रसूता को हंसी खुशी अपने साथ घर ले गए।

 

Radhika

Advertising