माॅल के चेंजिंग रूम में लड़के ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

Tuesday, Feb 06, 2024 - 05:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर हर रोज़ कुछ ना कुछ वायरल हो ही जाता है। कुछ वीडियो ऐसे भी होते है जिन्हें देख कर आप कुछ सीख सकते है। तो वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते है जिनका ना तो कोई सिर होता है ना कोई पैर। लेकिन उन्हें देखने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खुब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का मॉल में चेंजिंग रूम में घुसता है और बाहर आने लगती हैं फिर लड़की की आवाज।

लड़के ने किया प्रैंक
आपने अक्सर कई सारे प्रैंक के वीडियो देखे होंगे। लेकिन यह वीडियो थोड़ा सा अलग है। आपने अक्सर कई सारे प्रैंक के वीडियो देखे होंगे। लेकिन यह वीडियो थोड़ा सा अलग है। आपने शायद ही इस तरह का कोई प्रैंक पहले देखा होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का मॉल में जाता है। फिर मॉल के चेंजिंग रूम में चला जाता है। तभी वहां से थोड़ी देर बाद लड़के के साथ लड़की की आवाज भी आने लगती है। यह सुन कर लगता है कि जरूर कुछ बहुत संगीन हो रहा होगा। आवाज इतनी जोर से आती है कि मॉल में काम करें कर्मचारियों के कान खड़े हो जाते है। 
 


थोड़ी देर बाद चेंजिंग रूम के दरवाजे के बाहर माॅल के कर्मचारियों का जमावड़ा लग जाता है। वह लोग उस लड़के को बाहर आने के लिए कहते हैं। वह बाहर आ जाता है। माल के कर्मचारी उसे कहते हैं ‘यह आप क्या कर रहे हैं? यह सब हमारे यहां अलाउड नहीं है।’ लड़का कहता है मैंने तो कुछ भी नहीं किया मैं तो अंदर अकेला था। इसके बाद माॅल के कर्मचारी अंदर चेंजिंग रूम में जाते हैं पर वहां उन्हें कोई लड़की नजर नहीं आती। दरअसल लड़का ही लड़की की आवाज निकाल कर मॉल के कर्मचारियों के साथ प्रैंक कर रहा था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 


 

Mahima

Advertising