भाजपा ने मोहन यादव को बदनाम करने के लिए साजिश की... CM पद से हटाने का ढूंढ रही रास्ता: अखिलेश यादव

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 08:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर कथित भूमि घोटाले के आरोप को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एंव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोहन यादव को बदनाम करने के लिए भाजपा ने साजिश की है। अगर मोहन यादव पर ये आरोप है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तो 300-600 एकड़ जमीन ली है। ये कोई नई बात नहीं है। वे पहले रियल स्टेट का काम करते थे। क्या भाजपा ये नहीं जानती? ये आरोप इसलिए लग रहा है कि भाजपा रास्ता ढूंढ रही है कि 3 मुख्यमंत्री कैसे बदलें।

अखिलेश ने कहा कि वे मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं इसलिए आरोप लगवा रहे हैं... इन्हें मध्य-प्रदेश, राजस्थान के मुख्यमंत्री को हटाना है। इन दो को इसलिए हटा रहे हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाना है। ये हटाने की साजिश चल रही है...उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि इस बार साइकिल इतनी तेज चलेगी कि अपने आप मुख्यमंत्री हट जाएंगे।

आप को बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार ने उज्जैन में बड़े पैमाने पर जमीन खरीदने का आरोप है दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यादव के परिवार ने 168 एकड़ जमीन खरीदी, जिसमें से 111 एकड़ उस क्षेत्र में है जहां आगामी सिंहस्थ कुंभ और 2035 मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य प्रस्तावित हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News