भाजपा ने तमिलनाडु में मतदान में हुई भारी वृद्धि का श्रेय SIR को दिया

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 10:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भाजपा नेता नारायणन तिरुपति ने बृहस्पतिवार को कहा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मतदान में हुई वृद्धि का श्रेय निर्वाचन आयोग के सुधारों को जाता है और यह उच्च मतदान प्रतिशत मजबूत लोकतांत्रिक भावना को दर्शाने के साथ ही राजग के लिए जीत का एक आत्मविश्वासपूर्ण मार्ग भी दिखाता है।

तिरुपति ने 'पीटीआई-वीडियो' से कहा, ''इसका पूरा श्रेय एसआईआर (मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण) को जाता है। भारत निर्वाचन आयोग प्रशंसा का पात्र है। हमने बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और अब पुडुचेरी तथा तमिलनाडु में यह देखा है। इसलिए, उसे पूरा श्रेय जाता है।''

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पहले इन सुधारों का विरोध किया था, उन्हें अब खुद को ''शर्मिंदा'' महसूस करना चाहिए क्योंकि नागरिकों ने ''बहुत बड़ी संख्या में'' अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सुशासन आने की उम्मीद व्यक्त करते हुए भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ द्रमुक ने ''हार के डर'' के कारण व्यापक कदाचार का सहारा लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News