देश में धूमधाम से मनाया जाएगा 70वां गणतंत्र दिवस (पढ़ें 26 जनवरी की खास खबरें)

Saturday, Jan 26, 2019 - 06:02 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): भारत में आज देशभर में 70वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। भारतीय संविधान को लागू हुए आज 69 वर्ष पूरे हो रहे हैं। बता दें कि देश आजाद होने के बाद 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था, इसे पूरा देश गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। इस मौके पर पहली बार सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज की टुकड़ी पहली बार परेड में शामिल होगी। 

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
भारत के 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपतिल सीरिल रामफोसा मुख्य अतिथि होंगे। वो 25 जनवरी को भारत पहुंच चुके हैं। उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्वपक्षीय मामलों पर बैठक की और दोनों देशों के संबंधों को सुधारने पर जोर दिया। इससे पहले उनका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया।

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा चाक-चौबंद
गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में आज सुरक्षा व्यवस्था का चाक चौबंद इंतजाम किया गया है। आतंकी हमले को देखते हुए करीब 2500 दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं तो दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों को भी एहतियातन तौर पर दोपहर तक बंद रखा जाएगा। वहीं उत्तर रेलवे ने भी तिलक ब्रिज स्टेशन को करीब 1:30 घंटे बंद करने का निर्णय लिया है। यहां से गुजरने वाली ट्रेन का रूट डायवर्ट रहेगा।

पीएम मोदी करेंगे मंत्रियों संग बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गणतंत्र दिवस की परेड के बाद अपने सभी मंत्रियों के साथ एक बैठक करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। बता दें कि इस साल देश में आम चुनाव होने हैं और इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

खेल
क्रिकेट : भारत बनाम न्यूजीलैंड (दूसरा वनडे)

क्रिकेट : रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामैंट-2018/19
कुश्ती : प्रो रैसलिंग लीग-2019

 

 

Yaspal

Advertising