राहुल गांधी ने जिसे बनाया चुनावी मुद्दा, वो राफेल अब पहुंचा कांग्रेस मुख्यालय के सामने

Friday, May 31, 2019 - 09:16 PM (IST)

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर उद्योगपति अनिल अंबानी की मदद करने का आरोपी भी लगाया था। इसके अलावा राहुल ने मोदी को ‘चौकीदार चोर है’ तक कहा था।

देश को राफेल फाइटर जेट की पहली खेप इसी साल सितंबर में मिलने की उम्मीद है। इससे पहले ही वायुसेना एयर चीफ मार्शल बीएस धनोओ के सरकारी आवास के बाहर इस लड़ाकू विमान की एक रेप्लिका (प्रतिकृति) लगाई गई है। दिचस्प बात यह है कि बीएस धनोआ का घर कांग्रेस मुख्यालय के ठीक बगल में है।

देश की शीर्ष अदालत ने फ्रांस से हुए 36 लड़ाकू विमान समझौते पर सरकार को क्नीन चिट दी है। अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही हमारी वायुसेना में ये लड़ाकू विमान शामिल हो जाएंगे। उसकी धार और रफ्तार में गुणात्मक वृद्धि होगी। राफेल के आने से हम पड़ोसी देशों के मुकाबले में होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल जेट के सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं और उसकी जांच की मांग कर रही है। इस सिलसिले में पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। हाल ही में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे में एफआइआर दर्ज करने या सीबीआइ जांच कराने का सवाल ही नहीं है, क्योंकि शीर्ष अदालत पहले ही इसे क्लीन चिट दे चुकी है।

Yaspal

Advertising