सीएए पर बवाल के बीच थरूर ने पोस्ट किया भारत का विवादित नक्शा, भड़के लोग

Saturday, Dec 21, 2019 - 12:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर का विवादों से पुराना नाता है। एक बार फिर वह अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल  नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर जारी विरोध के बीच उन्होंने भारत का विवादित नक्शा शेयर कर दिया जिसे लेकर उनकी आलोचना की जा रही है। 

थरूर ने शुक्रवार देर रात एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि वह कल केरल कांग्रेस के कोझिकोड में होने वाले प्रदर्शन का नेतृत्‍व करेंगे। उन्होंने लोगों से जुड़ने का आग्रह करते हुए प्रदर्शन का एक पोस्‍टर भी ट्वीट किया। इसी पोस्‍टर में भारत का एक नक्‍शा दर्शाया गया था। इस ट्वीट के बाद थरूर लोगों के निशाने पर आ गए और इस गलती के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

विवाद बढ़ता देख थरूर ने एक अन्‍य ट्वीट कर लिखा ​कि मैं अपनी पहले की पोस्‍ट को बदल रहा हूं जो न केवल नक्‍शे को बल्कि देश के लोगों को गलत नजर आ रहा था। आगे उन्होंने भाजपा को टारगेट करते हुए लिखा कि मैं भाजपा ट्रोलर्स को और ज्‍यादा मसाला देना नहीं चाहता हूं। हाल ही में सिने अभिनेता फरहान अख्तर ने भी भारत का एक गलत नक्शा ट्विटर पर पोस्ट कर दिया था। विवाद बढ़ने पर उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। 

vasudha

Advertising