Delhi Election: नतीजों पर बोले प्रशांत किशोर- भारत की आत्मा को बचाने के लिए 'शुक्रिया दिल्ली'

Tuesday, Feb 11, 2020 - 02:18 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) को मिल रही बढ़त पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया। प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में लिखा है, "भारत की आत्मा की रक्षा के लिए खड़े होने के लिए दिल्ली का धन्यवाद!" प्रशांत किशोर ने ही दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए पंचलाइन 'लगे रहो केजरीवाल' की शुरुआत की थी। इससे पहले प्रशांत ने भाजपा, कांग्रेस, बिहार में महागठबंधन के लिए भी 2015 में प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रचार किया था।

बता दें कि प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC ने दिल्ली विधानसभा चुनाव  में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव संचालन का काम किया है। हाल ही में जनता दल यूनाइटेड ने पार्टी विरोध बयानों के चलते प्रशांत किशोर को पार्टी से बाहर कर दिया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ चल रहीं तल्खियों के बीच प्रशांत किशोर को JDU से  बाहर का रास्ता दिखाया गया। दरअसल नागरिकता कानून (CAA) समेत कई मुद्दों पर प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की आलोचना की थी जिसके बाद JDU ने यह एक्शन लिया।

Seema Sharma

Advertising