Thalapathy Vijay's car number: ‘CM 2026’ नंबर प्लेट ने इंटरनेट पर लगाई आग, वायरल हुआ विजय का रिएक्शन

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 03:27 PM (IST)

Thalapathy Vijay's car number: तमिलनाडु के नए सीएम थलापति विजय आजकल चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी एक फिल्म में इस्तेमाल की गई कार की 'लकी नंबर प्लेट' का तोहफा लेते नजर आ रहे हैं। इस खास तोहफे को देखकर सीएम विजय काफी भावुक और पुरानी यादों में खोए हुए दिखाई दिए। सीएम बनने के ठीक नौवें दिन उन्हें यह अनोखा सरप्राइज मिला। जानते हैं इस खास नंबर के पीछे की कहानी

PunjabKesari

क्या है इस 'लकी नंबर प्लेट' की कहानी?

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2024 में थलपति विजय की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म आई थी, जिसका नाम था 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' । इस फिल्म के एक सीन में विजय की कार का रजिस्ट्रेशन नंबर 'TN07 CM 2026' था। सीएम पद संभालने के नौवें दिन के उन्हें यह सप्राइज मिला। लोग इसे एक 'भविष्यवाणी' की तरह देखने लगे, जो दो साल बाद साल 2026 में बिल्कुल सच साबित हुई। 'GOAT' फिल्म के निर्देशक वेंकट प्रभु ने खुद सीएम विजय से मुलाकात कर यह खास तोहफा दिया। उन्होंने इस लकी नंबर प्लेट की एक खूबसूरत पेंटिंग फ्रेम कराकर भेंट की। यह गिफ्ट देखकर सीएम के चेहरे पर बड़ी मुस्कान थी और इस दौरान वे अपने पुराने दिनों में खोए हुए भी दिख रहे थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News