भारतीय मुसलमानों पर भड़का आतंकी मूसा, बोला-''दुनिया में सबसे बेशर्म हैं ये''

Tuesday, Jun 06, 2017 - 09:29 AM (IST)

नई दिल्लीः हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर जाकिर मूसा ने ऑडियो जारी कर भारत में रह रहे मुसमानों को धिक्कारा है। मूसा ने भारतीय मुसलमानों की आलोचना करते हुए कहा कि 'गजवा-ए-हिंद' यानी हिंद पर विजय के लिए जिहाद में वे शामिल नहीं हैं। मूसा कहा, 'भारतीय मुसलमान बहुत बेशर्म हैं और वो जंग-ए बदर को भूल गए हैं। उसने कहा, 'वे लोग 313 थे और दुनिया पर राज किया, अब हम करोड़ों हैं लेकिन गुलामी करते हैं। मूसा ने भारतीय मुसलमानों को आतंक की लड़ाई में शामिल होने का न्यौता भी दिया। उसने कहा कि कश्मीर तक यह युद्ध नहीं है, क्योंकि पूरे देश में मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं। मूसा ने कहा कि यह जंग इस्लाम और काफिरों के बीच है। मूसा ने कहा कि 'गजवा-ए हिंद' के लिए मुसलमानों को फिर से संगठन बनाने पड़ेंगे।

मूसा ने उठाया गोरक्षा का मुद्दा
मूसा ने ऑडियो में गोरक्षा का भी मुद्दा उठाया। मूसा ने कहा, 'जब गोरक्षा के नाम पर मुसलमानों पर अटैक किया जाता है तो मेरा खून खौल उठता है।' इतना ही नहीं वह यूपी के बिजनौर में मुस्लिम महिला के साथ सामने आई रेप की घटना का भी अपने ऑडियो में जिक्र किया। मूसा ने कहा, 'भारतीय मुसलमान बहुत कमजोर हैं, जो अत्याचार और नाइंसाफी के खिलाफ नहीं बोल सकते हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने माना है कि जो ऑडियो क्लिप जारी हुआ है उसमें आवाज मूसा की है। मूसा ने टेलिग्राम और वॉट्सऐप ग्रुप पर अपनी ऑडियो क्लिप शेयर की है। बता दें कि सब्जार भट्ट को मरवाने में जाकिर मूसा का हाथ होने की बात सामने आई थी।

Advertising