कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक दहशतगर्द ढेर

Tuesday, Jun 07, 2022 - 05:39 PM (IST)


श्रीनगर:  सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शोपियां में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। मुठभेड़ अलूरा बदीमार्ग क्षेत्र में हो रही है।


जानकारी के अनुसार अलूरा में सुरक्षाबलों ने पुख्ता सूचना के आधार पर सर्च आॅपरेशन चलाया तो छिपे हुये आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलांे की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और गोलीबारी में एक आतंकवादी भी ढेर किया गया है।

  खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है। मारे गये आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है।
 

Monika Jamwal

Advertising