जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आंतकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार जब्त

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 12:44 PM (IST)

जम्मू :जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मनयाल इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ करके वहां से एक एके-47 राइफल समेत पांच आग्नेयास्त्र और कुछ अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना और पुलिस ने थानामंडी के आजमताबाद क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद मनयाल, डाना और कोपरा में तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान संयुक्त दल ने मनयाल में एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और चार पिस्तौल के साथ आठ मैगजीन और 105 गोलियां बरामद की। इसके अलावा एक एके राइफल, दो मैगजीन और 54 गोलियां तथा रस्सी बरामद हुई। इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Related News

Recommended News