कश्मीर के शिरपोरा में सुरक्षाबलों ने किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

Saturday, Dec 05, 2020 - 10:06 PM (IST)

श्रीनगर: सुरक्षाबलों नेकश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों को मात देते हुये उनके ठिकाने का भंडाफोड़ किया। पुख्ता जानकारी के बाद सुरक्षाबलों ेशिरपोरा और नारीबल के बीच सर्च अभियान चलाया। इस मौके पर उन्हें वहां आतंकियों के छिपने की गुप्त जगह का पता चला। तलाशी के दौरान ठिकाने से दो यूबीजीएल ग्रेनेड, एक वीनी ग्रेनेड, दवाएं, एक कंबल, कुछ दस्तावेज बरामद हुये। इस संदर्भ में चंदोसा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और आगे की जांच की जा रही है।
 

Monika Jamwal

Advertising