श्रीनगर के लाल बाजार में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, एएसआई शहीद , 2 घायल

Tuesday, Jul 12, 2022 - 08:01 PM (IST)

श्रीनगर: आतंकवादियों ने लाल बाजार में पुलिस की नाका पार्टी पर हमला कर दिया। हमले में पुलिस का एक अधिकारी शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। हमले में तीन पुलिकर्मी घायल हो गये। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया पर उनमें से एएसआई मुश्ताक अहमद ने दम तोड़ दिया। बाकी दो घायलों का ईलाज चल रहा है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising