जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, CRPF का एक जवान घायल

Monday, Oct 19, 2020 - 11:03 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दक्षिण कश्मीर का जिला पुलवामा एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर आ गया है। यहां सुरक्षाबलों के संयुक्त दल पर आतंकी हमले की खबर सामने आई है। इस हमले में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल(CRPF) का एक जवान घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने इस ​हमले के बाद इलाके को घेर लिया है। वहीं इससे एक दिन पहले आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक सहायक उपनिरीक्षक और एक नागरिक घायल हो गया था। 

रविवार को पुलवामा के प्रमुख चौराहे सुमो स्टैंड त्राल पर सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने हथगोला फेंका। हथगोला फटने से सहायक उपनिरीक्षक और नागरिक मेहराजउद्दीन शेख घायल हो गया। विस्फोट के बाद लोगों में अफतरातफरी मच गयी और वे अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच यातायात रोक दिया गया। हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान छेड़ा गया है। 

vasudha

Advertising