कोरोना के बीच आंध्र प्रदेश में रहस्यमय बीमारी का आतंक, अचानक बीमार पड़े 292 लोग और एक की मौत

Monday, Dec 07, 2020 - 10:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के एलुरू में फैल रही एक रहस्यमय बीमारी से रविवार को एक व्यक्ति की जान चली गयी और करीब 292 लोग बीमार पड़ गये। पश्चिम गोदावरी जिले में चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि 140 से अधिक रोगी उपचार के बाद अस्पतालों से घर जा चुके हैं, वहीं अन्य लोगों की हालत स्थिर है।

 

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में 249 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज,  डीडीसी चुनावों के चौथे चरण की वोटिंग शुरू
 

सात की हालत गंभीर
अभी तक पता नहीं चल सका है कि बीमारी किस वजह से फैली है जिसमें लोग अचानक से चक्कर आने के बाद बेहोश हो रहे हैं। विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जिन्हें चक्कर आने और दौरे पड़ने के लक्षणों के बाद भर्ती कराया गया था। अधिकतर लोग कुछ ही मिनट में सही हो गये लेकिन कम से कम सात लोगों को रविवार को बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

 

यह भी पढ़ें: किसानों से मिलने आज सिंघु बॉर्डर जाएंगे केजरीवाल, व्यवस्था का लेंगे जायजा
 

डॉक्टरों का विशेष दल  कर रहा ईलाज 
रोगियों के इलाज के लिए डॉक्टरों के विशेष दल एलुरू पहुंच गये हैं और घर-घर जाकर पता लगाया जा रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त कटमानेनी भास्कर भी हालात का जायजा लेने के लिए एलुरू पहुंचे।मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी के सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने प्रमुख सचिव नीलम साहनी से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि किसी जहरीले पदार्थ की वजह से ये बीमारी फैली हो। 

vasudha

Advertising