‘ब्लू व्हेल’ का आतंक जारी, 3 छात्राओं ने काटे हाथ!

Wednesday, Aug 23, 2017 - 03:45 PM (IST)

नई दिल्ली: मौत की गेम ‘ब्लू व्हेल’ मुंबई के बाद अब धीरे-धीरे देश के दूसरे राज्य में फैलती जा रही है। कुछ दिनों पहले मुंबई में ‘ब्लू व्हेल’ खेलते-खेलते एक 14 वर्षीय छात्र ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। बंगाल के मिदनापुर में भी इस तरह का मामला सामने आया है। दरअसल आईआईटी कैंपस के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर रही तीन लड़कियों के हाथ पर ‘ब्लू व्हेल’ के निशान मिले हैं। तीनों लड़कियां 7वीं की स्टूडेंट हैं। 

सबसे पहले उनके हाथ पर निशान स्कूल की एक टीचर ने देखा उसने तुरंत इसकी जानकारी प्रिंसिपल को दी। बच्चियों के परिवार वालों का हना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है कि वह ‘ब्लू व्हेल’ खेल रही थीं। प्रिंसिपल के एन गौतम ने बताया कि वह पूरे विश्वास के साथ नहीं कह सकती कि यह ‘ब्लू व्हेल’ खेलने की घटना के कारण ही हुआ लेकिन उन्हे स्कूल के स्टूडेंट्स की चिंता है। उन्होंने बताया कि वह इसके लिए काउंसलरों की सहायता से स्कूल में वर्कशॉप का आयोजन करवाएंगी। 

Advertising