Shimoga murder case: हर्षा की हत्या पर शिमोगा में तनाव, स्कूल-कॉलेज बंद, धारा 144 लागू

Monday, Feb 21, 2022 - 07:35 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक अज्ञात व्यक्ति के हमले में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता की मौत के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हर्ष के रूप में है। हर्ष का कथित रूप से पीछा किया गया और भारती कालोनी में उसकी हत्या कर दी गयी। इस घटना के मद्देनजर यहां धारा 144 लागू कर दी गई है, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी दे दी गई है। इस दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या घटना हिजाब विवाद से संबंधित है।

घटना के बाद गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने मृतक बजरंग दल कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा,‘‘चार-पांच युवकों के एक समूह ने संघ कार्यकर्ता की हत्या की है। हालांकि इसका पुष्टि होना अभी बाकी है। मुझे बस इसकी जानकारी मिली है।‘‘ उन्होंने आगे कहा, बहरहाल पुलिस ने पता लगा लिया है कि हत्या के पीछे किसकी साजिश है, लेकिन इस बारे में बाद में बात करूंगा। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।

Yaspal

Advertising