आग उगल रहा सूरज: अमरनाथ ट्रैक पर भी तपिश बढ़ी, कहीं पिघल न जाए हिमलिंग

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2017 - 09:41 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में आसमान से इन दिनों अंगारे बरस रहे हैं। सूरज की तपिश का यह हाल है कि जम्मू और श्रीनगर दोनों ही जगह पारा काफी चढ़ा हुआ है। अब अमरनाथ यात्रा ट्रैक पर भी गर्मी बढऩे लगी है। यही नहीं बल्कि अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में ही पारा सामान्य से 8 और 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। रात को भी मौसम गर्म हो चला है। अब डर यह सताने लगा है कि इस तरह से अगर तपिश बढ़ती ही तो कहीं समय से पहले ही पवित्र हिमलिंग पर इसका असर न पडऩा शुरू हो जाए।


अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है। अभी अप्रैल चल रहा है। यात्रा शुरू होने में पूरे ढाई महीने शेष हैं। अप्रैल में ही जम्मू में पारा 40 के पास पहुंच गया है। गर्मी के प्रकोप से लोग बेहाल हो रहे हैं। वहीं अगर 2013 की बात की बात करें तो यात्रा शुरू होने के करीब 17 दिनों के बाद ही हिमलिंग का आकार घट गया था। ऐसा ही हाल 2005, 2006, 2009 और 2011 में भी हुआ।


वैज्ञानिक भी इस बात को मानते रहे हैं कि मौसम में तबदीली आने से ही हिमलिंग का आकार घटता है। मार्च तक जिस तरह से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा, उससे उम्मीद लगाई जा रही थी कि अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों को लंबे समय तक बाबा के दर्शन होंगे पर बढ़ती गर्मी से अब चिंताएं भी बढ़ रही हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News