जम्मू में पारा चढ़ा, शहर में शुक्रवार को तापमान रिकॉर्ड 41.5 डिग्री दर्ज

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2020 - 05:52 PM (IST)

जम्मू :जम्मू शहर में पारा लगातार चढ़ रहा है और शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर इस मौसम में सबसे उच्चतम स्तर 27.1 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी में शुक्रवार को रिकॉर्ड 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि इस वक्त के लिए सामान्य तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस हो गया।PunjabKesari

 

 

अधिकारी ने बताया कि इसी तरह बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मौसम का औसत न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं बृहस्पतिवार को यह 20 डिग्री, शुक्रवार को 22.2 डिग्री और शनिवार को 27.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि जम्मू खंड में कठुआ जिला दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमा 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रियासी जिला के कटरा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Related News