तेलंगानाः GHMC निकाय चुनाव के कल आएंगे नतीजे

Thursday, Dec 03, 2020 - 10:00 PM (IST)

हैदराबादः हैदराबाद नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी, जिसके लिये व्यापक इंतजाम किये गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान सभी दलों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था। हालांकि एक दिसंबर को हुए चुनाव में 74.67 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से केवल 34.50 लाख (46.55 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी, जिसके लिये व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 30 स्थानों पर मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। 8,152 कर्मियों को मतगणना कार्य में तैनात किया गया है। मतगणना की पूरी प्रक्रिया को प्रत्येक मतगणना केन्द्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में कैद किया जाएगा। चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था, लिहाजा नतीजों के बारे में शाम या रात तक तस्वीर साफ हो पाएगी।

 

Yaspal

Advertising