पसंद का खाना नहीं मिला तो पति ने लगा दी पत्नी को डांट, जिसके बाद पत्नी ने न आव देखा न ताव...

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 04:27 PM (IST)

Chicken Curry Dispute : तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में शनिवार रात खाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद एक बड़ी त्रासदी में बदल गया। अपनी पसंद का खाना न मिलने से नाराज पति ने जब पत्नी को डांटा तो पत्नी ने गुस्से में आकर हंसिया से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना कामारेड्डी की गोसांगी कॉलोनी की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय कबाड़ विक्रेता कोडंदम शिवाजी के रूप में हुई है। शनिवार रात करीब 9 बजे शिवाजी जब घर लौटा तो उसने देखा कि पत्नी लक्ष्मी ने चिकन करी नहीं बनाई है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। झगड़ा बढ़ता देख पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों (दादाया और शारदा) ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया लेकिन उनके जाते ही दोनों फिर भिड़ गए।

गुस्से में खोया पत्नी ने आपा 

झगड़ा इतना बढ़ा कि शिवाजी ने लक्ष्मी पर घरेलू समस्याओं और खाना न बनाने को लेकर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए। इसी बीच गुस्से में आकर लक्ष्मी ने घर में रखा एक हंसिया (Sickle) उठाया और शिवाजी की गर्दन पर वार कर दिया। हमले के बाद शिवाजी जमीन पर गिर पड़े जिससे उनके सिर में भी गंभीर चोट आई। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, अगले 5 दिनों तक...

6 साल पहले हुई थी शादी

शिवाजी के बड़े भाई सूरी ने पुलिस को बताया कि शिवाजी और लक्ष्मी की शादी 6 साल पहले हुई थी और उनकी दो छोटी बेटियां हैं। पिछले 6 महीनों से वे किराए के मकान में रह रहे थे। परिवार का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर छोटे-मोटे झगड़े होते रहते थे और कई बार बुजुर्गों ने उन्हें समझाया भी था।

यह भी पढ़ें: Why Is Water Wet: पानी आखिर क्यों होता है गीला? जानिए इसके पीछे छिपे कारणों का असली राज

पुलिस की कार्रवाई

कामारेड्डी इंस्पेक्टर बी. नरहरि ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर लक्ष्मी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सोमवार को पुलिस ने लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे अब अदालत में पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News