हवाई अड्डे पर निकला सात फुट लंबा सांप,मची अफरा-तफरी

Saturday, May 20, 2017 - 04:59 PM (IST)

 हैदराबाद: तेलंगाना के शब्शाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान के पास आज सुबह सात फुट लंबा सांप निकलने से अफरा-तफरी फैल गई। हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने सुबह एक विमान के पास सांप देखकर अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने तत्काल वन्य जीव समूह के सदस्यों को जानकारी दी जिन्होंने आकर सांप को पकड़ लिया। 

सांप नजर आते ही हवाई अड्डे पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि अगर कर्मचारियों ने सही समय पर सांप को नहीं देखा होता तो वह विमान के लैंङ्क्षडग गियर कंपार्टमेंट के जरिए उसके भीतर घुस सकता था।

Advertising