दिल्ली भाजपा में हलचल!, तेजिंदर पाल बग्गा और नेहा शालिनी दुआ Whatsapp ग्रुप्स से आउट

Thursday, Jun 24, 2021 - 11:02 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा की दिल्ली प्रदेश यूनिट में इन दिनों हलचल मची हुई है। पार्टी के कुछ नेताओं में असंतोष है जो अब खुलकर सामने आ रहा है। खबर है कि भाजपा Whatsapp ग्रुप्स से दो प्रवक्ताओं को निकाल दिया गया है। तेजिंदर पाल बग्गा और नेहा शालिनी दुआ को पार्टी Whatsapp ग्रुप्स से डिलीट कर दिया गया है।

वहीं इस पूरे मामले पर दिल्ली भाजपा की मीडिया टीम के हेड नवीन कुमार ने दावा किया कि पार्टी में सबकुछ ठीक है। उन्होंने क कुछ नेताओं ने अपने फोन बदले होंगे, या ऐसी कोई तकनीकी वजह होगी, जिससे वे ग्रुप से डिलीट हो गए। तेजिंदर पाल बग्गा और नेहा शालिनी दुआ के अलावा पार्टी के एक अन्य नेता हरीश खुराना को भी व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया गया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के पुत्र हरीश खुराना पदाधिकारियों की नियुक्ति में उनकी वरीयता को नजरअंदाज करने के बाद करीब एक महीने पहले दिल्ली भाजपा की मीडिया टीम के व्हाट्सएप समूहों से हट गए थे। कुछ महत्वपूर्ण पद दिए जाने की उनकी इच्छा को नजरअंदाज करने के बाद उन्होंने भाजपा प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने की धमकी दी थी। बाद में दिल्ली भाजपा के नेताओं ने उन्हें मनाया और पार्टी में मीडिया संबंधों के प्रमुख का पद दिया गया। वहीं बग्गा भाजपा का जाना-पहचाना चेहरा है। वे हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव भी रहते हैं। बग्गा ने साल 2020 में विधानसभा चुनाव लड़ा था. इसमें वह हरी नगर सीट से चुनाव हार गए थे।

Seema Sharma

Advertising