तेजस्वी का ट्वीट, नीतीश को बताया असंवेदनशील और अनैतिकता का जनक

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2017 - 12:12 PM (IST)

पटनाः नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए नजर आ रहें हैं। एक बार फिर उन्होंने ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का मुखिया ही असंवेदनशील और अनैतिकता का जनक हो, तो सीधे उनके अधीन गृह विभाग से आप क्या उम्मीद रख सकते है?

इससे पहले तेजस्वी ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है। टॉपर को फेल और फेल को टॉपर बनाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि झांसा यात्रा के दौरान अब स्कूलों को बंद करने का तुगलकी फरमान जारी किया जा रहा है। स्कूल की बसों को भीड़ ढोने का जबरन आदेश दिया जा रहा है। 

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पहले ही मुख्यमंत्री की इस यात्रा को घोटाला यात्रा कह चुके हैं। उनका कहना है कि इस यात्रा में सरकारी खजाने के करोड़ों रूपए छवि निर्माण पर खर्च किए जा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News