तेजस्वी यादव ने ''वंदे मातरम'' को लेकर किया विवादित ट्वीट

Monday, Aug 14, 2017 - 05:34 PM (IST)

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। तेजस्वी ने एक पत्रकार के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि सही कहा इनका ‘वंदे मातरम’- बंदे मारते हैं हम। तेजस्वी के इस ट्वीट के बाद विवाद छिड़ गया है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि अरे वंदे मातरम से याद आया आपने तो 9वीं के बाद से वंदे मातरम सुना ही नहीं होगा।


एक अन्य यूजर ने लिखा कि श्रीमान वन्दे मातरम सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि हर भारतीय का गौरव है..... शर्म आनी चाहिए आपको इस कृत्य के लिए। गौरतलब है कि मुंबई बीएमसी ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसके तहत बीएमसी से संचालित सभी स्कूलों में वंदे मातरम् गायन को अनिवार्य कर दिया गया है।


इस फैसले के बाद यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी राज्यभर के सरकारी मदरसों में 15 अगस्त को वंदे मातरम् गायन को अनिवार्य कर दिया। हालांकि मदरसा काउंसिल ने सभी सरकारी मदरसों में 15 अगस्त का कार्यक्रम मनाने का नोटिस भेजा है, जिसमें राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाने का भी आदेश दिया गया है।

 

 

 

 

Advertising