न्याय यात्रा पर निकले तेजस्वी, पप्पू यादव और नीतीश पर बोला हमला

Saturday, Feb 10, 2018 - 05:14 PM (IST)

कटिहारः बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव शनिवार को न्याय यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने अपनी न्याय यात्रा की शुरूआत कटिहार जिले से जनसभा को संबोधित करते हुए की। इस दौरान उन्होंने अपने विरोधियों पर जमकर जुबानी हमला बोला। 

तेजस्वी यादव ने मधेपुरा सांसद पप्पू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लिए राजद के दरवाजे सदा के लिए बंद हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनादेश अपने अपमान का बदला लेकर रहेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने धोखे से भाजपा को सत्ता में शामिल किया है। 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य सरकार की सभी योजनाएं विफल हो रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार कोई भी काम नहीं कर रही है। 

Advertising