तेजस्वी ने नीतीश को बताया फ्लॉप, कहा- घर बैठकर कागज पर बनाएं मानव श्रृंखला

Monday, Jan 22, 2018 - 11:42 AM (IST)

पटनाः बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को आयोजित हुई मानव श्रृंखला को फ्लॉप बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की मानव श्रृंखला में राजद और कांग्रेस शामिल हुई थी तो विश्व रिकॉर्ड बना था। इस बार BJP साथ है तो फ्लॉप का रिकॉर्ड बना है। 

तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है, अब नीतीश जी अकेले घर बैठकर कागज पर श्रृंखला बनाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को पश्चात्ताप के साथ राजद के बेजोड़ जनसमर्थन का अहसास हो गया होगा। 

बता दें कि 21 जनवरी, 2017 को बिहार में शराबबंदी के खिलाफ भी मानव श्रृंखला बनाई गई थी जिसमें राजद भी शामिल हुई थी। तेजस्वी यादव का मानना है कि राजद के साथ के कारण वह मानव श्रृंखला सफल रही थी और इस बार की मानव श्रृंखला पूरी तरह से असफल रही है। 

Advertising