तेजस्वी ने नीतीश कुमार को दी नसीहत, कहा- चाचा डरपोक मत बनिए

Tuesday, Mar 20, 2018 - 03:15 PM (IST)

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश का कानून राज कोरी बकवास, विशुद्ध ड्रामेबाजी है। उनका कानून सिर्फ शराबबंदी के नाम पर गरीबों और दलितों को जेल में डालने का काम करता है।

नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद नित्यानंद राय सरेआम पुलिस का मुर्दाबाद करवा रहें हैं लेकिन नीतीश कुमार के कलेजे में दम नहीं अपनी ही सरकार और प्रशासन के खिलाफ भीड़ को भड़काने वालों की गर्दन पर हाथ डाल सकें। उन्होंने कहा कि चाचा डरपोक मत बनिए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे ने तीन दिन पहले बिना अनुमति के जुलूस निकालकर भागलपुर में दंगा फैलाया लेकिन अभी तक उसकी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में हिम्मत नहीं है कि वह भाजपाईयों के विरुद्ध मुंह खोल सके। बोलो चाचा। गूंगे मत बनो।

Punjab Kesari

Advertising