विश्वासमत प्रस्ताव के बीच तेजस्वी का तंज, ''हे राम'' से ''जयश्रीराम'' हो गए नीतीश

Friday, Jul 28, 2017 - 12:09 PM (IST)

पटना: बिहार सीएम नीतीश कुमार ने आज बिहार विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पेश कर दिया है। वहीं इसके विरोध में राजद विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया।
वहीं नीतीश के विश्वासमत पेश के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाषण देते हुए कहा कि मैं इस प्रस्ताव के विरोध में खड़ा हूं। हमें भाजपा के खिलाफ वोट मिला था, ये सब प्रीप्लान था। यह एक तरह से लोकतंत्र की हत्या है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश पर हत्या का आरोप है।

तेजस्वी ने कहा कि कांग्रेस और राजद ने मिलकर नीतीश कुमार के वजूद को बचाया था लेकिन उन्होंने बिहार की जनता को धोखा दिया। तेजस्वी ने कहा कि क्या नीतीश अपमानित महसूस नहीं कर रहे हैं। फिलहाल विधानसभा में हंगामा जारी है। जेडीयू-भाजपा हालांकि 243 सदस्यीय विधानसभा में 132 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहे हैं लेकिन पार्टी में नीतीश के फैसले के खिलाफ विरोध के सुर उठने के बाद सबकी निगाहें सीटों के गणित पर टिक गई है।

नीतीश कैबिनेट के संभावित मंत्री-
नीतीश अपने मंत्रिमंडल का विस्तार भी करेंगे। नीतीश कैबिनेट में इन मंत्रियों को मिल सकती है जगह

जेडीयू
-विजेंदर प्रसाद यादव

-ललन सिंह

-लेसी सिंह

-श्रवण कुमार

-जय कुमार सिंह

-खुर्शीद अहमद

भाजपा

-नंदकिशोर यादव

-डॉ. प्रेम कुमार

-मंगल पांडेय

-रजनीश कुमार

-ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू

-रामप्रीत पासवान

-एचएएम के अध्यक्ष जीतनराम मांझी भी मंत्री बन सकते हैं।

Advertising