बेगूसराय में हुए हादसे को लेकर तेजस्वी ने साधा नीतीश पर निशाना
Saturday, Nov 04, 2017 - 12:39 PM (IST)
पटनाः राज्य के बेगूसराय में कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर हुए हादसे के बाद विपक्ष ने सत्तापक्ष पर निशाना साधा है। विपक्ष ने इस घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हादसे को लेकर ट्वीट करते हुए मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि नीतीश सरकार को इस हादसे की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। प्रशासनिक स्तर पर भीड़ को देखते हुए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे।
मृतक परिवारों के लिए प्रार्थना। प्रशासनिक स्तर पर भी भीड़ को देखते हुए कोई खास इंतजाम नहीं थे।नीतीश सरकार को ज़िम्मेवारी लेनी चाहिए। https://t.co/Nye2XIr3JR
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 4, 2017
बता दें कि शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा पर बेगूसराय के सिमरिया घाट पर स्नान के दौरान भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा दर्जनों लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।