तेजस्वी को ''भाजपा भगाओ रैली'' में कांग्रेस का मिलेगा साथ

Friday, Aug 04, 2017 - 02:16 PM (IST)

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने पर राजद और कांग्रेस द्वारा लगातार जदयू पर निशाना साधा जा रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 9 अगस्त से भाजपा भगाओ रैली की शुरूआत करने जा रहें हैं। कहा जा रहा है कि इस रैली में कांग्रेस भी यादव का साथ दे रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी इस कार्यक्रम में शामिल नही होंगे। अशोक चौधरी का कहना है कि कांग्रेस के स्थानीय स्तर के नेता इस रैली में शामिल होंगे। तेजस्वी अपनी यात्रा की शुरुआत 9 अगस्त से चंपारण के माधोपुर से करेंगे। वहीं दूसरी तरफ, जदयू व भाजपा ने कहा कि तेजस्वी को बापू की कर्मभूमि पर जाने का अधिकार नही है।

सीएम नीतीश के खिलाफ करेंगे अभियान की शुरूआत 
तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस यात्रा के जरिए वह सीएम और नई सरकार के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे। वह जनता के सामने महागठबंधन टूटने का सच बयान करेंगे। जानकारी के अनुसार यह रैली पूरे बिहार में निकाली जाएगी। तेजस्वी ने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि वह उनकी गल्ती की माफी स्वयं गांधी जी से मांगते हुए कहेंगे कि उन्हें नही पता था कि जिनका साथ वह दे रहें हैं, बाद में वह आपके हत्यारों का साथ देगा। 


 

Advertising