लालू ढूंढ रहे हैं अपने दोनों बेटों के लिए दुल्हन, रखी ये शर्त

Monday, Apr 17, 2017 - 09:26 AM (IST)

पटना: बिहार सरकार में तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव दो मोस्ट एलिजिबल बैचलर मंत्री हैं। लालू यादव अब अपने दोनों बेटों के लिए दुल्हनियां ढूंढ रहे हैं। लालू ने कहा कि वो अपने दोनों बेटों की शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं।

खुद ही उठाएंगे शादी का खर्चा
उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें दोंनों की शादी में दहेज नहीं चाहिए, हां गाय मिलेगी तो ले लेंगे। लालू और राबड़ी ने अगले साल तक अपने बेटे की शादी करने का दावा किया है। उनका कहना है कि यदि लड़की अच्छी हुई तो वो खुद ही शादी का सभी खर्चा उठाएंगे। दहेज की बात पर उनका कहना है कि दहेज लेना पाप है। देश में दहेज लेने वालों के खिलाफ पहले ही कानून है। वो भी दहेज नहीं लेंगे, लेकिन उन्हें शादी में यदि कोई गाय देगा तो वो जरुर ले लेंगे। रविवार को तेजप्रताप को जन्मदिन के बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्होंने तेजप्रताप के लिए केक भी बनवाया। बड़े पैमाने पर तेजप्रताप का जन्मदिन मनाया गया।

Advertising