दक्षिणी दिल्ली में रोड रेज की घटना को लेकर किशोर पर 8 बार चाकू से किया वार

punjabkesari.in Sunday, Sep 01, 2024 - 12:20 AM (IST)

नेशनल डेस्क : दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में सात लड़कों ने 19 वर्षीय एक युवक पर चाकू से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यश के शरीर पर कई घाव हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राजू पार्क निवासी यश पर शुक्रवार को नाबालिगों के एक समूह ने चाकू से आठ बार वार किया।

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी सात किशोरों को पकड़ लिया गया है। बृहस्पतिवार को यश और उसके कुछ दोस्त देवली रोड पर खड़े थे तभी दो लड़के मोटरसाइकिल से आए और अचानक वहां ब्रेक लगा दी। अधिकारी ने बताया कि इस कारण यश और उसके दोस्तों ने दोनों लड़कों की पिटाई कर दी थी। शनिवार की घटना में, दोनों लड़कों ने अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ मिलकर यश को घेर लिया और उस पर चाकू से हमला किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News