दुबई जाने वाली फ्लाइट में खराबी, मुंबई एयरपोर्ट पर 150 यात्रियों ने किया हंगामा

Friday, Aug 03, 2018 - 08:53 AM (IST)

नई दिल्ली: दुबई जाने वाला एयर इंडिया का एक विमान मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार रात को खराब हो गया जिसके चलते करीब 150 यात्री कई घंटे तक एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। वहीं इससे गुस्साए यात्रियों ने हंगामा किया और एयर इंडिया के स्टाफ पर बदसलूकी का आरोप भी लगाया। यात्रियों ने कहा कि उन्हें सही समय नहीं बताया जा रहा कि आखिर कब फ्लाइट टेक ऑफ होगी। मुंबई एयरपोर्ट से दुबई के लिए रात करीब आठ बजे फ्लाइट ने उड़ान भरनी थी लेकिन ऐन मौके पर विमान में तकनीकी पता चली, इस पर विमान को ठीक करने की काफी मशक्कत की गई लेकिन विमान ठीक नहीं हो सका।

जब घंटों तक फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी तो यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। यात्रियों ने कहा कि यह अधिकारियों की ड्यूटी बनती है कि उन्हें बताया जाए कि कब विमान उड़ान भरेगा और अगर इसमें ज्यादा देरी होनी है तो उन्हें टिकट का पैसा वापस कर दिया जाए। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया ने कहा कि शुक्रवार सुबह जल्द ही विमान रवाना किया जाएगा।

Seema Sharma

Advertising