टीचर की शर्मनाक हरकतः 500 रुपये गायब हुए तो छात्राओं के उतरवा दिए कपड़े, जानिए क्या है पूरा मामला?

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 02:13 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राजस्थान के सवाई माधोपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सवाई माधोपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में 500 रुपये गायब होने पर एक शिक्षिका ने छात्राओं के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों और छात्रों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, माधोपुर जिले के बामनवास उपखंड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिवाली में एक वरिष्ठ शिक्षिका के 500 रुपये गायब हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कक्षा में मौजूद छात्राओं पर चोरी का शक जताते हुए छात्राओं से कपड़े उतारकर तलाशी देने के लिए कहा। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को मिली, तो उन्होंने स्कूल के मुख्य द्वार पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में स्कूल के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

शिक्षिका को किया निलंबित

घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। शिक्षा मंत्री ने आरोपी शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ-साथ स्कूल में कार्यरत संविदा कर्मी वंदना शर्मा को भी निलंबित किया गया है।

शिक्षा विभाग ने जांच के दिए आदेश

शिक्षा विभाग ने मामले की गहनता से जांच के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों ने स्कूल बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण और भविष्य में ऐसी घटना ना होने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। जाने चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News