9 और 10 जनवरी को होगी समाजिक शिक्षा, गणित और साइंस अध्यापक भर्ती परीक्षा

Tuesday, Jan 05, 2021 - 08:51 PM (IST)

लुधियाना (विक्की) : शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा नए अध्यापकों की भर्ती हेतु 28 फरवरी को 3704 मास्टर कैडर असामियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इस संबंध में विभाग द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 9 और 10 जनवरी को किया जा रहा है। विभाग द्वारा जल्द ही उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। कैंडीडेट्स अपने एडमिट कार्ड अपने ऑनलाइन अकाउंट में जाकर डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे। परीक्षा के समय उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ अपना कोई पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा। शहर में इस परीक्षा के आयोजन के लिए लगभग 10 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

 

 कब कब होगी परीक्षा

 

 सामाजिक शिक्षा            9 जनवरी      सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक

 गणित                          9 जनवरी      दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक

 साइंस                         10 जनवरी    सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक

 

Vicky Sharma

Advertising