देखते ही देखते बाढ़ में बह गई सूमो, 5 लोग लापता

Thursday, Apr 06, 2017 - 05:02 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कोकरनाग में बाढ़ के पानी में एक टाटा सूमो देखते ही देखते बह गई। सूमो में सवार लोगों में से पांच अभी तक  लापता हैं जबकि 6 लोगों को बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार सूमो कोकरनाग से डोंडीपोरा जा रही थी तभी बाढ़ के पानी में सूमो बह गई। पुलिस और 19 आरआर के जवानों ने मिलकर 6 लोगों को बचा लिया। बाकी के लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

 अधिकारिक जानकारी के अनुसार बचाव कार्य के दौरान छ लोगों को बचा लिया गया है। उनकी पहचान मोहम्मद अब्दुल्ला  निवासी बिदहाद, इरशाद चाान निवासी गडूल, नूजहत वानो निवासी वाटंड, हसीना जान निवासी वाटंड के रूप में हुई है। पांच लापता लोगों की तलाश जारी है।


जम्मू कश्मीर में मंगलवार से मौसम काफी खराब है। मैदानी इलकों में बारिश हो रही है जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के चलते पहले ही चेतावनी जारी कर रखी है।

 

Advertising