एयर इंडिया को लेकर TATA का पहला बदलाव-आज से पैसेंजर्स के लिए शुरू की गई ये नई सर्विस

Thursday, Jan 27, 2022 - 11:35 AM (IST)

नई दिल्ली: एयर इंडिया की उड़ानें अब टाटा समूह के बैनर तले उड़ान भरेंगी।  इस बीच यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को लेकर अपने पहले कदम की शुरुआत कर दी है। ऐसे में बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि कंपनी गुरुवार को मुंबई से संचालित होने वाली 4 उड़ानों में यात्रियों को "उन्नत भोजन सेवा" प्रदान करेगी। 
 

इन फ्लाइट्स में शुरू की जाएगी "उन्नत भोजन सेवा"
हालांकि, अधिकारियों ने जानकारी दी कि एयर इंडिया की उड़ानें गुरुवार को टाटा ग्रुप के बैनर टेल अपनी उड़ान नहीं भरेंगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गुरुवार से "उन्नत भोजन सेवा" चार उड़ानों- AI864 (मुंबई-दिल्ली), AI687 (मुंबई-दिल्ली), AI945 (मुंबई-अबू धाबी) और AI639 (मुंबई-बेंगलुरु) में दी जाएगी। 
 

बता दें कि इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि एयर इंडिया को केंद्र सरकार गुरुवार को टाटा ग्रुप को सौंप सकती है। ऐसे में अब 69 सालों बाद एक बार फिर से इस एयरलाइन को वापस टाटा ग्रुप को दिया जा रहा है। 8 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद एयर इंडिया को 18,000 करोड़ रुपए में Talace प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया था। Talace प्राइवेट लिमिटेड टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की अनुषंगी इकाई है।  अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के करीब हैं, एयर इंडिया को बृहस्पतिवार को समूह को सौंप दिए जाने की संभावना है। 
 

Anu Malhotra

Advertising