आइसक्रीम फ्लेवर में टेस्ट करें इडली-सांभर, वीडियो देख लोग बोले इडली को न्याय की जरूरत...

Monday, Feb 05, 2024 - 12:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क:मार्केट में अलग-अलग फ्लेवर्स में आइसक्रीस मिलती है। आप अपनी च्वाइस के अनुसार चॉकलेट, स्टॉबेरी, वनीला जैसा कोई भी फ्लेवर खरीद सकते हैं। ढेर सारी वैरायटी के बावजूद भी लोग अलग-अलग एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के अनुसार अब आपको इडली-सांभर फ्लेवर में भी आइसक्रीम मिलेगी। इसे देखने के बाद लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @foodb_unk

>

लोगों का कहना है कि खाने के साथ इतनी ज्यादा छेड़छाड़ करना अच्छी बात नहीं है। यह वीडियो फूड व्लॉगर सुकृत जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले शख्स इडली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटता है, फिर वो इडली के ऊपर लाल चटनी, नारियल की चटनी, सांभर और कुछ आइसक्रीम में डालने के बाद इसे कोल्ड प्लेट पर फैलाकर अच्छी तरह मिलाता है। इसके बाद आइसक्रीम मेकर आधी इडली और कुछ चटनी के साथ प्लेट में आइसक्रीम डालकर सर्व किया है।

इस वायरल वीडियो को अबकर 12.7 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिले हैं। वीडियो पोस्ट करने वाली सुकृत जैन ने इस पर कमेंट करते हुए कहा कि 'ये स्वाद बहुत थी' वहीं यूज़र ने कमेंट करते हुए कहा कि जिसने भी इसको इजाद किया उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।' एक अन्य यूजर का कहा कि, 'कौन कहते है कि ब्रेकअप से सबसे ज्यादा दर्द होता है. अरे मेरी इडली.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'उस इडली को न्याय की जरूरत है.' चौथे यूजर का कहना है, 'ये गैर कानूनी है।'

Radhika

Advertising