इंसानियत को शर्मसार करने वाला VIDEO, गर्भवती पत्नी को 6 KM कंधे पर लादकर पहुंचाया हॉस्पिटल

Wednesday, Dec 04, 2019 - 04:21 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें गांव वालों की मदद से पति ने गर्भवती महिला को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया। पति को 6 किलोमीटर तक चलना पड़ा जिसके बाद में अस्पताल में उसने बच्चे को जन्म दिया। ये मामला तमिलनाडु के इरोडा के पास बरगुर गावं का है। 


दरअसल मधेश की पत्नी कुमारी को सोमवार शाम 4 बजे लेबर पैन शुरू हो गया। पत्नी की हालत देख मधेश ने तुरंत ही 108 को फोन किया लेकिन सड़कों की बुरी स्थिति के कारण उसने अंदर गांव में आने से मना कर दिया। जिसके बाद मधेश ने कुछ गांव वालों की मदद से एक कपड़े का पालना बनाया और कुमारी को मैदानों तक ले गए। मधेश ने 6 किलोमीटर का लंबा सफर करीब ढाई घंटे में तय किया। मैदानी इलाके में पहुंचने के बाद भी मधेश को एंबुलेंस के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। प्रसव पीड़ा बढ़ता देख कुमारी को बरगुर के प्राथमिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।


 

Anil dev

Advertising