तमिलनाडु के आठ मछुआरे लापता, समुद्र में नाव डूबने से हुआ हादसा

Wednesday, Sep 04, 2019 - 04:48 PM (IST)

रामेश्वरम: तमिलनाडु के रामेश्वरम के पास तूफानी हवाओं के कारण बीच समुद्र में एक नाव डूब गई। इस हादसे में कम से कम आठ मछुआरे लापता हो गए। यह घटना उस वक्त हुई जब वो सभी मछली पकड़कर वापस तट की ओर लौट रहे थे। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को इस हादसे की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय नौका में दस मछुआरे सवार थे। जिसमें से दो मछुआरे तो तैर कर वापस सुरक्षित निकल आये लेकिन 8 अभी भी लापता है। उन्होंने बताया कि यहां से करीब 28 किलोमीटर दूर ये नाव डूबने की घटना हुई है। अधिकारियों के मुताबिक तेज हवा चलने की चेतावनी के बावजूद मछुआरे समुद्र में गए और फिर इस हादसे का शिकार हो गए।

prachi upadhyay

Advertising