तमिलनाडुः एन नागेंद्रन चुने गए भाजपा के नेता, दो दशक बाद विधानभा में हुई बीजेपी की एंट्री

Monday, May 10, 2021 - 08:06 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी के विधायक नैनार नागेन्द्रन को तमिलनाडु विधानसभा में पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया है। नागेन्द्रन का रविवार शाम को पार्टी कार्यालय कमलअलयम में पार्टी विधायकों की बैठक में पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। वह तिरुनेल्वेली सीट से 23,000 से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीते हैं।

नागेन्द्रन दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के बाद अन्नाद्रमुक छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गये थे। भाजपा का करीब दो दशकों के बाद विधानसभा में प्रवेश हुआ है। भाजपा ने पहली बार वर्ष 1996 में विधानसभा में प्रवेश किया था, जब सी वेल्यायुधम ने कन्याकुमारी के पद्नाभनपुर सीट से जीत हासिल की थी। वर्ष 2001 में द्रमुक के साथ गठबंधन कर भाजपा ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा और चार सीटें जीतने मे कामयाब रही। इसके बाद वर्ष 2006, 2011 और 2016 के चुनाव में पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका।

छह अप्रैल 2021 को विधानसभा के एक चरण में हुए चुनाव में भाजपा ने अन्नाद्रमुक से गठबंधन कर 20 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन केवल चार सीटें जीतने में कामयाब रही। नगेन्द्रन के विधायक दल के नेता के चुनाव की घोषणा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि पार्टी के चार विधायक हैं जो विधानसभा के चार स्तंभ होंगे। 

Yaspal

Advertising