तमिलनाडुः CAA विरोध के दौरान हुआ प्यार, अब प्रदर्शनस्थल पर ही कर लिया निकाह

Monday, Feb 17, 2020 - 10:05 PM (IST)

चेन्नईः संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ यहां चल रहे प्रदर्शन स्थल पर एक मुस्लिम युगल ने सोमवार को शादी की। उनके हाथों में सीएए के विरोध में लिखे नारों वाली तख्तियां थीं। दुल्हन ने जरी के काम वाली चटख लाल रंग की साड़ी, जबकि दूल्हे ने कत्थई रंग की पोशाक पहन रखी थी।

उत्तरी चेन्नई स्थित प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे सुमय्या और शाहीन शाह का लोगों ने स्वागत किया तथा एक इमाम ने उन्हें निकाह पढ़ाया। इमाम ने उनका परिचय वहां उपस्थित लोगों से कराया और समुदाय के बुजुर्गों ने उनके लिए दुआएं कीं। संक्षिप्त समारोह के बाद इस जोड़ी को तोहफे दिए गए।

समारोह की पृष्ठभूमि में तिरंगा झंडा लहरा रहा था। इन दोनों ने सीएए विरोधी तख्तियां ले रखी थीं और उन्होंने इस विवादित कानून के खिलाफ अन्य लोगों के साथ नारे भी लगाए।

तख्ती पर लिखा था, ‘‘सीएए, एनपीआर, एनआरसी नहीं।'' यह नवविवाहित जोड़ा सक्रियता से प्रदर्शन में हिस्सा लेता रहा है और उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर शादी करने का फैसला किया। इस स्थान पर 14 फरवरी से प्रदर्शन हो रहा है जिसे सोशल मीडिया पर ‘चेन्नई का शाहीन बाग' कहा जा रहा है।

 

Yaspal

Advertising