हिरण के शिकार का भंडाफोड़: बोरी में मांस ले जाते 4 शिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार, भेजे गए जेल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 09:45 AM (IST)

इरोड : तमिलनाडु के इरोड जिले में स्थित प्रसिद्ध 'सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व' में वन विभाग की टीम ने वन्यजीव शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कदिमबूर वन क्षेत्र में गश्त के दौरान अधिकारियों ने हिरण का शिकार करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हिरण का मांस और शिकार में इस्तेमाल होने वाले हथियार जब्त किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार शाम सत्यमंगलम बाघ अभयारण्य के कदंबूर वन क्षेत्र में गुथियालाथुर इलाके में गश्त कर रहे वनकर्मियों के एक दल ने चार लोगों को जंगल की सड़क पर बोरी लेकर जाते हुए देखा। उनकी पहचान मदेश (41), रंगन (41), सदयप्पन (31) और कारी (68) के रूप में हुई। 

यह भी पढ़ें: अमेरिका-सऊदी परमाणु डील: समीक्षा के लिए अमेरिकी कांग्रेस को भेजा गया गोपनीय समझौता

वन अधिकारियों ने उन्हें रोककर बोरी की तलाशी ली तो उसमें हिरण के कटे हुए मांस के टुकड़े और शिकार में इस्तेमाल होने वाली कुछ सामग्री मिली। पूछताछ के दौरान चारों ने जंगल में हिरण का शिकार कर उसे मारने की बात कबूल कर ली। 

वन अधिकारियों ने चारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन्यजीव शिकार का मामला दर्ज किया। बाद में मंगलवार को उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News