स्टालिन ने संभाली तमिलनाडु की कमान, ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Friday, May 07, 2021 - 09:25 AM (IST)

आज नेशनल डेस्क:  द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन आज तमिलनाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ लली। स्टालिन पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में पद ग्रहण किया। वह गृह के अलावा सार्वजनिक एवं सामान्य प्रशासन सहित अखिल भारतीय सेवाएं, जिला राजस्व अधिकारी, विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन और दिव्यांगों के कल्याण विभाग को भी संभालेंगे।


स्टालिप के  मंत्रिमंडल में उनके सहित 34 सदस्य होंगे। स्टालिन ने दुरईमुरुगन जैसे वरिष्ठ नेताओं को अपने मंत्रिमंडल में बरकरार रखा है, साथ ही 15 सदस्य पहली बार मंत्री बनेंगे। राजभवन ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि निर्वाचित मुख्यमंत्री स्टालिन द्वारा मंत्रियों के रूप में नियुक्ति के लिए दी गई व्यक्तियों की सूची को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंजूरी दे दी है।

द्रमुक के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी महासचिव दुरईमुरुगन जल संसाधन मंत्री होंगे। वह 2006 से 2011 के बीच द्रमुक सरकार में लोक निर्माण मंत्री थे। दुरईमुरुगन उन 18 पूर्व मंत्रियों में शुमार हैं, जिन्हें इस बार भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। चेन्नई के पूर्व मेयर एम सुब्रमण्यन और उत्तर चेन्नई से पार्टी के नेता पी. के. सेकरबाबू उन व्यक्तियों में शामिल होंगे जो पहली बार मंत्री बनेंगे। सुब्रमण्यन और सेकरबाबू को क्रमशः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ प्रबंधन विभाग आवंटित किए गए हैं। पूर्व निवेश बैंकर पी त्यागराजन को वित्त और अंबिल महेश पोय्यामोझी को स्कूल शिक्षा विभाग सौंपा गया है।


 

vasudha

Advertising